ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 3 महीने से खुद को ‘जिंदा’ साबित करने में जुटा सरकारी कर्मचारी

देवरिया  : (मानवीय सोच)  ‘साहब, मैं अभी जिंदा हूं…’, ये शब्द हैं देवरिया के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राजेंद्र शुक्ला के, जो पिछले तीन महीने से अपनी ही सैलरी के लिए अधिकारियों के दफ्तर के चक्कर लगा रहे हैं. दरअसल, ट्रांसफर के बाद स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते जीवित राजेंद्र शुक्ला को सरकारी पोर्टल पर मृत घोषित कर दिया गया. जिससे उनकी सैलरी रुक गई. सैलरी फिर से पाने के लिए अब वो खुद को जीवित बताने और गड़बड़ी ठीक कराने में जुटे हुए हैं

बता दें कि यह गड़बड़ी महऋषि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज, देवरिया के प्रशासन द्वारा की गई है. जिसका खामियाजा यहां से कार्यमुक्त होकर गोरखपुर के सदर अस्पताल में वार्ड मास्टर के पद पर कार्यरत राजेंद्र शुक्ला को भुगतना पड़ रहा है. इन्होंने मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव, स्वाथ्य विभाग शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री तक को ई-मेल के जरिये अपनी शिकायत व पीड़ा दर्ज कराई है, लेकिन अभी समाधान नहीं निकला है

Scroll to Top