उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच) नागरिक सुरक्षा और आपातकाल परिस्थितियों में लोगों के बचाव के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने ब्लैक आउट मॉकड्रिल करने का निर्णय लिया है। उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा विभाग 30 लखनऊ: 30 अक्तूबर को होगा ब्लैकआउट मॉकड्रिल, बचाव की आपातकाल विधियों का भी होगा प्रदर्शन 2023 को साय: 6:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, सिटी स्टेशन, लखनऊ में वृहद स्तर पर ब्लैक आउट/मॉकड्रिल का प्रदर्शन करेगा।
नागरिक सुरक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव रजनीश गुप्ता ने बताया कि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में इस मॉकड्रिल के तहत ब्लैक आउट का प्रदर्शन किया जाएगा। ब्लैक आउट युद्ध के समय जनधन की क्षति को कम करने हेतु क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को बंद करके किया जाता है।
