भारत की सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु में हत्या के एक मामले ने लोगों को हिला कर रख दिया। यहां एक महिला के शव के 30 टुकड़े फ्रिज से बरामद हुए। वहीं महिला का शव चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है कि महिला की हत्या कब, किसने और क्यों की है। फिलहाल महिला के शव के टुकड़ों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं मामले की जांच के लिए 8 स्पेशल टीमें बनाई गई हैं। वहीं महिला का CDR स्कैन भी कराया जा रहा है।
आशंका जताई जा रही है कि किसी परिचित ने ही घटना को अंजाम दिया है। दरअसल, बेंगलुरु के वय्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के वीरन्ना रोड पर एक मकान से महिला के शव के टुकड़े बरामद किए गए। महिला के शव के तीस टुकड़े करके उसे फ्रिज में रखा गया था। बदबू होने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी हुई। वहीं मामले सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक महिला महालक्ष्मी के शव के 30 टुकड़े कर फ्रिज में रखे गए थे।पुलिस का कहना है कि महिला मूलतः नेपाल की रहने वाली थी और यह कई सालों से बेंगलुरु में रह रही थी।
