पीजीआई में गैस्ट्रो सर्जरी व इमरजेंसी मेडिसिन में बढ़ेंगे 30-30 बेड

लखनऊ : (मानवीय सोच) संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में इमरजेंसी मेडिसिन और गैस्ट्रो सर्जरी विभाग में 30-30 बेड बढ़ाए जाएंगे। इससे यहां 90-90 बेड हो जाएंगे। इससे यहां ज्यादा मरीजों को इलाज मिल सकेगा।

संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन ने बताया कि संस्थान में इमरजेंसी मेडिसिन और गैस्ट्रो सर्जरी विभाग पर मरीजों का काफी दबाव है। सीमित बेड होने की वजह से सभी मरीजों को भर्ती करना संभव नहीं हो पाता है। इमरजेंसी मेडिसिन विभाग में काफी संख्या में रोज मरीज आते हैं।

विभाग के पास सिर्फ 60 बेड हैं। इसको देखते हुए बेड संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग की टीम ने विभाग का निरीक्षण कर बेड संख्या बढ़ाने पर मुहर लगा दी है।

अब यहां 90 बेड पर इलाज हो सकेगा। ऐसी ही स्थिति गैस्ट्रो सर्जरी विभाग की भी है। यहां भी 60 बेड पर ही मरीजों का इलाज हो पा रहा है। यहां भी 30 बेड बढ़ाए जा रहे हैं। आयोग से मंजूरी के बाद यहां भी 90 बेड पर भर्ती हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *