ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नरेंद्र मोदी के साथ शपथ लेंगे 30 मंत्री!

मोदी सरकार 3.0 का शपथ ग्रहण होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। रविवार शाम राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है। जानकारी के मुताबिक अब सांसदों को मंत्रिपद की शपथ लेने के लिए फोन भी किए जा रहे हैं। एनडीटीवी की रिपोर्ट की मानें तो नरेंद्र मोदी के साथ 30 मंत्री शपथ ले सकते हैं। वहीं कुछ मंत्रियों को एक से ज्यादा पोर्टफोलियो भी दिया जा सकता है। वहीं नरेंद्र मोदी की पूरी मंत्रिपरिषद में 78 से 81 मंत्री हो सकते हैं। समारोह में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खरगे जानकारी के मुताबिक बीजेपी अहम मंत्रालय जैसे कि वित्त, रक्षा, गृह, विदेश और शिक्षा अपने पास रख सकती है। वहीं शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी शामिल होंगे। समारोह में शामिल होने के लिए विपक्ष के नेताओं को भी न्योता भेजा गया है। शाम को 7 बजकर 15 मिनट से समारोह शुरू होगा और 8 बजे खत्म हो जाएगा। बता दें कि इस बार बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। इसलिए कैबिनेट में सहयोगियों को भी बड़ी भूमिका दी जाएगी। टीडीपी और जेडीयू से कम से कम तीन-तीन मंत्री हो सकते हैं। इसके अलावा आरएलडी, एलजेपी को भी कम से कम एक-एक बर्थ मिलने की संभावना है। वहीं बीजेपी से भी मंत्रिमंडल में नए चेहरे शामिल होंगे। इस बार के चुनाव में मोदी मंत्रिमंडल के 12 सदस्य चुनाव हार गए हैं। इनमें संजीव बालियान, स्मृति ईरानी, महेंद्रनाथ पांडेय समेत सात मंत्री यूपी से ही हैं।  नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह के मद्देनजर रविवार को अपराह्न तीन बजे से रात 11 बजे तक हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध रहेगा। 

Scroll to Top