ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक सहित 300 स्वयंसेवक व मातृ शक्ति ने देखी ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म

लखनऊ: (मानवीय सोच) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वामी विवेकानन्द साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा द केरला स्टोरी  फिल्म का प्रोमो शो रिवर साइट मॉल के आईनॉक्स में शनिवार को हुआ. इस मौके पर आरएसएस के अवध प्रांत प्रचारक कौशल सहित सभी वरिष्ठ प्रचारक एवं स्वयंसेवकों ने द केरला स्टोरी का शो एक साथ देखा.

कार्यक्रम संयोजक ललित ने बताया कि साप्ताहित मिलन की इस पहल के पीछे उद्देश्य यह है कि जबरन धर्मांतरण, लव जिहाद जैसे मुद्दों से न केवल आम लोगों को बल्कि स्वयंसेवकों को भी परिचित होना चाहिए. यही स्वयंसेवक जब सामान्य जन में जाएंगे तो राष्ट्र विरोधी, धर्म विरोधी, संस्कृति विरोधी गतिविधियों के विषय में लोगों को जागरुक कर सकेंगे.

शनिवार को आईनॉक्स में दोपहर में हुए शो में करीब 300 स्वयं सेवकों और मातृ शक्ति के साथ परिजनों ने द केरला स्टोरी फिल्म देखी. इसके लिए पूरा शो बुक किया गया था. फिल्म के समापन के बाद स्वयं सेवकों और मातृ शक्तियों ने लगाए गए वॉलपेपरों पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी, जिसमें हिंदू जनमानस के साथ हो रहे षडयंत्र के खिलाफ आवाज उठाने के संकल्प के साथ फिल्म के निर्माता-निर्देशकों सहित फिल्म से जुड़े सभी लोगों को धन्यवाद दिया गया.

Scroll to Top