ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

31 मई को शहर में सड़क किनारे पार्किंग पर रहेगी रोक

शिमला  (मानवीय सोच) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिमला आगमन के मद्देनजर सुरक्षा के लिहाज से शहर में पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। 31 मई को शहर के भीतर सड़क किनारे पार्किंग पर पूरी तरह रोक रहेगी। वाहनों की आवाजाही प्रभावित न हो इसके लिए यू टर्न लेने की भी मनाही रहेगी। रिज मैदान पर पीएम की जनसभा में जाने के लिए स्कैंडल प्वाइंट और लक्कड़ बाजार से ही प्रवेश मिलेगा। प्रशासन ने लोगों से सुबह 08:00 बजे जनसभा स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया है।

बाहरी क्षेत्रों से भारी संख्या में आने वाले वाहनों के कारण अव्यवस्था न फैले इसके लिए ट्रैफिक प्लान बनाया गया है। ट्रैफिक प्लान को लेकर किसी प्रकार का संशय हो तो 0177-2651850 पर संपर्क कर अधिक जानकारी ली जा सकती है। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली के लिए आने वाले लोग अपना फोन, पर्स जेब में रखा अन्य सामान लाइटर, माचिस, सिगरेट सिक्योरिटी चैक के लिए अपने हाथ में निकाले। हर व्यक्ति केवल डीएफ एमडी गेट से ही प्रवेश करें।

रैली स्थल में ये सामान ले जाना निषेध
अपना बैग, पर्स सुरक्षा चैक के लिए सुरक्षा अधिकारी को दिखाएं, पानी की बोतल, टिफिन, कैरी बैग, काला कपड़ा व अन्य भारी सामान अंदर लाना निषेध है। प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी इसलिए प्रवेश करते समय मास्क उतार दें। कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना निषेध है।

यह रहेगा ट्रैफिक प्लान
ऊपरी शिमला से आने वाले वाहन(बसों के लिए)
रूट: ढली चौक, ढली बाईपास, संजौली कॉलेज चौक से यू टर्न
लोगों को उतारने का स्थान: चलौंठी, संजौली कॉलेज चौक
पार्किंग: ढली-संजौली बाईपास, भट्ठाकुफर-मल्याणा बाईपास

छोटे वाहनों के लिए
रूट: ढली चौक, ढली बाईपास, संजौली कॉलेज चौक, आईजीएमसी नाला, ऑकलैंड टनल से आरकेएमवी कॉलेज होते हुए वापस
लोगों को उतारने का स्थान: ऑकलैंड टनल, आईजीएमसी नाला और संजौली चौक
पार्किंग: ढली सब्जी मंडी, भट्ठाकुफर फल मंडी, हैलीपेड रोड, ढली संजौली बाईपास (एचआरटीसी बसें पार्किंग से संजौली चौक के बीच उपलब्ध रहेंगी)

बिलासपुर रूट से आने वाले वाहन(बसों के लिए)
रूट: टूटु, बालूगंज, 103 टनल, कार्ट रोड, खलीनी बाईपास, टूटीकंडी, चक्कर, तवी
लोगों को उतारने का स्थान: 103 टनल, ओल्ड बस स्टैंड, सब्जी मंडी लिंक रोड और लिफ्ट
पार्किंग: तवी सड़क

छोटे वाहन
रूट: शोघी, टूटीकंडी, 103 टनल, कार्ट रोड, खलीनी, टूटीकंडी एमसी पार्किंग
लोगों को उतारने का स्थान: 103 टनल, बैंड बॉक्स (विक्ट्री टनल से पीछे) लिफ्ट
पार्किंग: टूटीकंडी क्रासिंग एमसी पार्किंग (पार्किंग से लिफ्ट के लिए एचआरटीसी बसें उपलब्ध रहेंगी)

सोलन रूट से आने वाले वाहन(बसों के लिए)
रूट: शोघी, टूटीकंडी क्रॉसिंग, 103 टनल, कार्ट रोड, खलीनी
लोगों को उतारने का स्थान: 103 टनल, पुराना बस अड्डा, सब्जी मंडी लिंक रोड और लिफ्ट
पार्किंग: मल्याणा सड़क, मैहली शोघी बाइपास, टूटीकंडी क्रासिंग, कनलोग बाइपास, टूटीकंडी क्रॉसिंग पार्किंग, तारादेवी जंक यार्ड

छोटे वाहन
रूट: शोघी, टूटीकंडी, 103 टनल, कार्ट रोड खलीनी, टूटीकंडी एमसी पार्किंग
लोगों को उतारने का स्थान: 103 टनल, बैंड बॉक्स (विक्ट्री टनल से पीछे), लिफ्ट
पार्किंग: टूटीकंडी क्रॉसिंग एमसी पार्किंग, (पार्किंग से लिफ्ट के लिए एचआरटीसी बसें उपलब्ध रहेंगी)

Scroll to Top