ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 35 गांवों पर टूटा घाघरा नदी का कहर

उत्तर प्रदेश : (मानवीय सोच)  बाराबंकी जिले में एक बार फिर सरयू (घाघरा) नदी का कहर गांवों पर टूट पड़ा है. इस बार एक-दो नहीं बल्कि 35 गांव घाघरा से घिर गए हैं और उनको अपना घर और गृहस्थी छोड़ने पर मजबूर कर दिया है. जलस्तर बढ़ने से दो तहसीलों के 35 गांव बाढ़ की चपेट में आने से जिला प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है 

ग्रामीणों को अपने घर खाली करन के निर्देश दिए गए हैं. तो वहीं बाढ़ से अपनी जान बचाने के लिए लोग अपने जरूरत का समान लेकर गांव से पलायन कर रहे हैं और ऊंचे सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के आंकड़े जुटाने में लगा हुआ है.

बता दें कि पहाड़ी इलाकों व नेपाल में भारी बारिश होने के बाद पहाड़ी नदियों में उफान आने पर नेपाल से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है. इस वजह से रामनगर और सिरौलीगौसपुर तहसील क्षेत्र के गांव पानी से घिर गए हैं और बुधवार को सरयू नदी का जल स्तर खतरे के निशान से 54 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गया. शाम पांच बजे बाढ़ खंड के अधिकारियों ने एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.661 मीटर रिकार्ड किया 

Scroll to Top