यूपी के 35 हजार बच्चे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से करेंगे पढ़ाई

लखनऊ (मानवीय सोच) यूपी में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित 105 सर्वोदय विद्यालयों के बच्चों का भविष्य तकनीक आधारित शिक्षा से संवरेगा। बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक का उपयोग करते हुए शिक्षा प्रदान की जाएगी। स्मार्ट क्लास में बच्चों को 3 डी वीडियो, हाई रेजोल्यूशन इमेज आदि के माध्यम से विभिन्न विषयों को रोचक तरीक़े से पढ़ाया जाएगा। ताकि कठिन से कठिन सवाल आसानी से बच्चों को समझाया जा सके।

समाज कल्याण विभाग व एम्बाइब सीएसआर के साथ विगत सप्ताह हुए एमओयू के अनुसार कक्षा 6 से 12 तक के सभी विद्यार्थियों को ऑनलाइन कंटेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस युक्त एम्बाइब मोबाइल एप के माध्यम से निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। साथ ही जेईई, नीट की तैयारी हेतु कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों को प्रतियोगी सामग्री व अभ्यास प्रश्न भी उपलब्ध कराए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *