ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 36.15 करोड़ पौधरोपण के बाद अब वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार

लखनऊ : (मानवीय सोच) यूपी में सफलतापूर्वक वृहद रूप से 36.15 करोड़ पौधरोपण करने के बाद योगी सरकार अब वानिकी नववर्ष भी मनाएगी। सभी 75 जनपदों में समान रूप से पौधरोपण के पश्चात पहली अक्तूबर को राजधानी लखनऊ के साथ ही सूबे के सभी 75 जनपदों में इसका वृहद आयोजन किया जाएगा। विभिन्न वानिकी कार्यों के संबंध में एक्टिविटी बुक का भी विमोचन होगा। साथ ही पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2024 के लिए मिशन टीम भी अभी से घोषित होगी यानी कागजों से निकलकर योगीराज में यह नववर्ष अब जमीं पर भी दिखेगा। 

वृक्षारोपण अभियान-2023 को सफल बनाने वाली मिशन टीम की हौसलाअफजाई करने के बाद योगी सरकार अब उनका सम्मान भी करेगी। योगी सरकार के मार्गदर्शन में विभाग ने अगले वर्ष की तैयारी भी शुरू कर दी है। वानिकी नववर्ष के तहत ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ’ जनअभियान 2024 के लिए मिशन टीम के गठन की घोषणा होगी। वृक्षारोपण वर्ष 2023-24 के लिए नवगठित मिशन टीम को बेटन हस्तांतरित किया जाएगा। वृक्षारोपण वर्ष 2024 के लिए आईटी सेल द्वारा पीएमएस व एनएमएस साइट की लांचिंग होगी। साथ ही कॉफी टेबल बुक व विभिन्न वानिकी कार्यों के संबंध में एक्टिविटी बुक का विमोचन भी होगा। 

Scroll to Top