उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ मंदिर में आने वाले भक्तों को अब न केवल भौतिक दर्शन मिलेंगे, बल्कि उन्हें ‘वर्चुअल’ दर्शन भी मिलेंगे. मंदिर प्रशासन ने 11 मिनट और 50 सेकंड के वर्चुअल रियलिटी दर्शन की शुरुआत की है. इससे भक्तों को दर्शन के लिए चिलचिलाती गर्मी में लंबी कतार में खड़े होने से छुटकारा मिलेगा मंदिर प्रशासन ने कहा कि यह सेवा अभी परीक्षण के आधार पर है और भक्तों से प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा नई पहल के बारे में बात करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विश्व भूषण मिश्रा ने बताया, 3डी वर्चुअल रियलिटी एक नई तकनीक है जिसे उज्जैन के महाकालेश्वर और माता वैष्णो देवी मंदिर जैसे विभिन्न मंदिरों में लागू किया गया है. इसके लिए काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट मंदिरों में 3डी तकनीक प्रदान करने वाली कंपनी से संपर्क किया गया है.“5 मई से 4 जून के बीच हमारे कुल 363 कर्मचारियों और पुजारियों ने फिल्म देखी. उन्होंने शो के बारे में सकारात्मक प्रतिक्रिया दी. इसके बाद, इसे भक्तों के लिए शुरू किया गया और 4 जून से 30 जून तक कुल 282 भक्तों ने फिल्म देखी. यदि फिल्म भक्तों को पसंद आती है, तो इसे कुछ तौर-तरीकों और पारस्परिक रूप से लाभप्रद और सहमत शर्तों पर लागू किया जाएगा.
