ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

खेत में पड़े मिले बाघ के 4 बच्चे

हैदराबाद: (मानवीय सोच)  आंध्र प्रदेश में नांदयाल-कुरनूल इलाके के वनाधिकारी पिछले 72 घंटे से एक बाघिन की तलाश कर रहे हैं, ताकि उसके चार बच्चों (शावकों) को उसे लौटाया जा सके. ये चार बाघशावक (बाघ के बच्चे) एक खेत में किसानों को पड़े मिले थे. आवारा कुत्तों से उन्हें बचाने के लिए पहले उन्हें एक अस्थायी शेल्टर में रखा गया. फिर वन विभाग को सूचना दिए जाने के बाद उन्हें एक पशु चिकित्सा केंद्र ले जाया गया.

 बताया गया है कि उन्हें बाघिन के पंजों के निशान मिले हैं, और उम्मीद है कि बाघिन को जल्द ही ढूंढ लिया जाएगा. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह बाघिन टी-108 हो सकती है.

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाघ के इन बच्चों को चिड़ियाघर में भेजा जाना ‘अंतिम विकल्प’ होगा. उनका इरादा इन बच्चों को उनकी मां से मिलाने का है, और उम्मीद है कि बाघिन इन्हें स्वीकार कर लेगी और वापस जंगल में ले जाएगी. 

वनाधिकारी शांतिप्रिया पांडे ने समाचार एजेंसी PTI से कहा, “क्या हम उन्हें (बाघशावकों को) कुछ वक्त के लिए खुद पालेंगे, और फिर उन्हें चिड़ियाघर या अस्थायी बाड़े में रखेंगे…? इसके लिए राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण  कई अनुमतियों की ज़रूरत पड़ेगी… प्रोटोकॉल के मुताबिक, हमें एक समिति बनानी होगी, जिसका अध्यक्ष मुख्य वन्यजीव वॉर्डन द्वारा नामित व्यक्ति होगा…”

शांतिप्रिया पांडे का कहना है कि वे यह सुनिश्चित करने के लिए काफी सावधानी बरत रहे हैं कि शावकों पर किसी तरह की मानव संपर्क की छाप न रह जाए, क्योंकि इससे वन या जंगल की छाप खत्म हो सकती है, और इसी वजह से बाघिन उन्हें छोड़ सकती है.

वन अधिकारियों के अनुसार, ने अनाथ या छोड़ दिए गए शावकों को संभालने के लिए NTCA द्वारा बनाए गए प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन कर रहे हैं.

Scroll to Top