ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

4 पुश्तें भी आ जाएंगी तो भी 370 वापस नहीं होगा

महाराष्ट्र के शिराला में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में 370 की बहाली को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जम्मू कश्मीर में 370 वापस लाना चाहती है। शाह ने कहा कि मैं कहता हूं कि 4 पुश्तें भी आ जाएंगी तो भी 370 वापस नहीं होगा। अमित शाह ने कहा कि शरद पवार किसान हैं,

लेकिन मोदी ने किसानों को 6000 रुपये देने का काम किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि शरद पवार को बताना चाहिए कि जब वह दस साल तक सत्ता में थे तब उन्होंने महाराष्ट्र को क्या दिया। अमित शाह ने कहा कि मोदी ने देश का खजाना महाराष्ट्र के लिए लगा दिया है। सांगली के शिराला में सत्यजीत देशमुख के लिए प्रचार करने पहुंचे अमित शाह ने घोषणा की कि शिराला के भुइकोट किले में छत्रपति संभाजी महाराज का एक बड़ा स्मारक बनाया जाएगा। 

उन्होंने आगे कहा कि 20 तारीख को महाराष्ट्र में मतदान होना है। हम सभी को इसमें निर्णायक भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले मैंने पूरे महाराष्ट्र का दौरा किया था। महाराष्ट्र की जनता देवेन्द्र फडनवीस को महाराष्ट्र में लाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को 1500 के बाद 2100 रुपये दिए जायेंगे।

अमित शाह ने कहा कि हमने पुलवामा के बाद सर्जिकल स्ट्राइक की, लेकिन राहुल बाबा इसका सबूत मांगते हैं। अरे राहुल बाबा, जरा टीवी पर पाकिस्तान के चेहरे तो देखो। शाह ने कपहा कि हरियाणा में ये नेता पटाखे लेकर बैठे थे। हालांकि, उन्होंने भाजपा नेताओं को पटाखे दिए और हवा साफ हो गई। अमित शाह ने कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी का भी ऐसे ही सूपड़ा साफ होने जा रहा है।

Scroll to Top