आगरा : (मानवीय सोच) आगरा विकास प्राधिकरण के संपत्ति विभाग में तैनात बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। आरोपी बाबू ने अपने भाई, पत्नी और बेटे के नाम पर करोड़ों की संपत्ति आगरा, नोSडा, वृंदावन में खरीद ली हैं। इसके अलावा जिस आलिशान मकान में आरोपी बाबू रहता है। उसकी कीमत 40 करोड़ से अधिक है।
आरोप है कि बाबू ने प्राधिकरण के राजस्व को लाखों का चूना लगाकर अकूत संपत्ति अर्जित की है। इस संबंध में शासन से लेकर प्राधिकरण की अध्यक्षा (मंडलायुक्त) से शिकायत की है। वहीं मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता ने क्रमबद्ध तरीके से सभी संपत्तियों को ब्योरा मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी और एडीए वीसी को दिया है। शिकायत कर्ता ने सतीश चंद शर्मा के अलावा तीन अन्य बाबुओं पर भी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। जिनमें सतेंद्र सिंह, राकेश गौतम, गिरिश चंद शामिल हैं। शिकायतकर्ता ने अपने शपथपत्र देते हुए अपनी शिकायतों पर जांच कराने की मांग की है।
