ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 400 साल पुराना है नागेश्वर महादेव मंदिर, दस फीट तक गर्भगृह की कराई गई खुदाई, नहीं मिला अंत

गाजीपुर : (मानवीय सोच)  करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन से एक किलोमीटर उत्तर दिशा में स्थापित नागेश्वर महादेव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। यहां सावन मास में दूरदराज से आकर लोग शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। इस स्थल का इतिहास त्रेतायुग से जुड़ा हुआ है। बताते हैं कि पहले यहां तक राजा नल का राज्य होता था।

ऊंचाडीह स्थिति शिवलिंग के इतिहास के बारे में पुजारी नर्वदेश्वर मिश्र बताते हैं कि 400 साल पहले जंगल में आसपास के चरवाहे अपनी पशुओं को लेकर आते और छोड़कर चले जाते। शाम को सभी पशु वापस चले जाते। लेकिन, कुछ दिन से उन पशुओं में एक ऐसी गाय थी, जो वापस नहीं आती। चरवाहे ने पता किया तो जानकारी हुई कि वह जंगल में बैठीं रहती है।

ये प्रक्रिया कुछ दिन चलने के बाद शाम को चरवाहे जिज्ञासा वश उस स्थान पर पहुंचे तो देखा गाय एक झाड़ में खड़ी थी और उसके थन से सारा दूध स्वत: निकल रहा था। उस झाड़ में चरवाहे ने देखा तो धरती से निकला हुआ शिवलिंग दिखाई दिया। शिवलिंग के अगल-बगल कुछ सर्प भी बैठे थे, तभी से इनका नाम नागेश्वर महादेव पड़ा।

Scroll to Top