महिला ने शादी के 15वें दिन प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी

औरैया के फफूंद गांव में रहने वाली एक महिला जिसका नाम प्रगति है उसने शादी के 15वें दिन ही अपने पति की हत्या कर दी। उसके साथ इस अपराध में उसका प्रेमी भी शामिल था। जिसका नाम अनुराग है।

गांव वालों से पूछताछ पर पता चला की प्रगति और अनुराग के बीच शादी के 4 साल पहले से ही अफेयर था। इस बात की जानकारी अनुराग और प्रगति दोनों के परिवारों को थी। अनुराग की वजह से प्रगति के घर बहुत झगड़े भी होते थे। एक बार तो प्रगति ने अपने हाथ की नस भी काट ली थी। प्रगति के परिवार वालों ने यह सब जानते हुए भी प्रगति की शादी दिलीप से करवा दी। प्रगति ने शादी के 15 ही दिन बाद अपने प्रेमी के साथ मिलकर दिलीप को बेरहमी से मार दिया।

जब प्रगति के पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह दिल के मरीज है। इस घटना की वजह से उन्हें गहरा सदमा पहुंचा है। इसी कारण उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई है। प्रगति के दो भाई भी हैं जिसमें से बड़े भाई आलोक का कहना है कि प्रगति ने दिलीप से शादी के लिए हामी भरी उसके बाद ही उसके घर वालों ने कोई भी कदम आगे बढ़ाया। आलोक ने यह भी बताया की शादी से पहले भी दिलीप अक्सर हमारे घर आता जाता था। प्रगति और दिलीप फोन पर भी बात करते थे। लेकिन प्रगति ने अनुराग का कभी कोई जिक्र नहीं किया ना ही उसने अपने घर वालों को कभी अनुराग के बारे में कुछ बताया था। आलोक का कहना है कि उसे और उसके परिवार वालों को इस घटना से बहुत दुख हुआ और बहुत शर्मिंदा भी है वे लोग। उन्होंने मांग की है की प्रगति को जल्द से जल्द फांसी दी जाए।