ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

5 हजार से अधिक डॉक्टरों के लिए मुसीबत बना लाइसेंस शुल्क,

लखनऊ में नगर निगम की तरफ से लाइसेंस शुल्क बढ़ा दिया गया है। अब डॉक्टरों को दुगना शुल्क देना होगा। जिसका प्रभाव शहर के 5 हजार से अधिक डॉक्टरों पर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि यह लाइसेंस शुल्क क्लीनिक, अस्पताल और जांच केंद्रों के लिए अलग-अलग है। शुल्क बढ़ने का विरोध आइएमए की लखनऊ शाखा और BJP के चिकित्सा प्रकोष्ठ  की तरफ से किया गया है। इतना ही नहीं बीजेपी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने मेयर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात कर पत्र सौंपा है।

दरअसल, नगर निगम की तरफ से एलोपैथिक, डेंटल, आयुर्वेद, होम्योपैथिक क्लीनिक, नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, लैब डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य कर दिया गया था। इसी लाइसेंस शुल्क में दाे गुनी बढ़ोतरी की गई है। बढ़ाये गये शुल्क पर रोक लगाने के लिए  डा.अभय मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रतिनिधिमंडल ने महापौर  सुषमा खर्कवाल से मुलाकात की। जिस पर मेयर सुषमा खर्कवाल ने दो गुना लाइसेंस शुल्क के आदेश को वापस लेने की बात कही है। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व आइएमए अध्यक्ष डा.पी.के गुप्ता, क्षेत्रीय संयोजक डा.हिमांशु सेठी,महानगर संयोजक डा. शारश्वत विद्याधर और डॉ एस सागर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Scroll to Top