# 5 बच्चों के पिता ने 58 की उम्र में किया दूसरा निकाह, पांच दिन बाद ही नई बेगम पहुंची थाने

कानपुर : (मानवीय सोच) एक 69 वर्षीय शख्स की कहानी चर्चा में है. उसने दूसरी बार निकाह किया है. उसके पांच बच्चे हैं. लेकिन दूसरी शादी के चंद रोज बाद ही उसकी बीवी अपने पति की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई. इतना ही नहीं बीवी ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा दिया. पिछले 11 साल से उनकी लड़ाई कोर्ट में चल रही है. हाल ही में केस की सुनवाई के दौरान दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं. आइए जानते हैं पूरा मामला

दरअसल, कानपुर निवासी एक शख्स ने फरवरी 2012 में पहली बीवी के निधन पर 30 साल की महिला से निकाह किया था. उस वक्त शख्स की उम्र 58 वर्ष थी मगर निकाह के पांच दिन बाद ही दोनों में अनबन हो गई. जिसके चलते दूसरी बीवी ने पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी बीवी ने तत्कालीन डीआईजी के ऑफिस में पहुंचकर अपनी समस्या बताई थी