(मानवीय सोच) देश के 5 राज्यों में इसी साल के के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जिसको लेकर चुनाव आयोग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसी बीच चुनाव आयोग आज (9 अक्टूबर) दजोपहर 12 बजे चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा. तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्यों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें- राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम शामिल है.
चुनाव आयोग दिल्ली में स्थित आकाशवाणी के रंगभवन ऑडिटोरियम में तारीखों का ऐलान करेगा. इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त समेत चुनाव आयोग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहने वाले हैं. बता दें कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा रही है. दोनों दल पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं.
अगले साल यानी कि 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को सेमीफाइनल के रूप में देखा जा रहा है. जिसमें तीन राज्य हिंदी बेल्ट में आते हैं. जहां पर कांग्रेस और बीजेपी के बीच में कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. इसके अलावा तेलंगाना में भी कड़ी टक्कर के संकेत मिल रहे हैं.
