ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

5 साल बाद रूस की यात्रा पर जा सकते हैं पीएम मोदी

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही रूस की यात्रा पर जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के रूस दौरे की ये योजना वार्षिक भारत-रूस शिखर सम्मेलन के लिए बनाई जा रही है। अब तक इस यात्रा की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन अगर यात्रा का शेड्यूल तय हो जाता है तो बीते करीब 5 सालों में पीएम मोदी की ये पहली रूस की यात्रा होगी। आपको बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने इससे पहले साल 2019 के सितंबर महीने में रूस की यात्रा की थी। राजनयिक सूत्रों ने मंगलवार को जानकारी दी है कि भारत और रूस के अधिकारी जुलाई महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रूस दौरे पर विचार कर रहे हैं। ये यात्रा संक्षिप्त होगी। रूसी मीडिया ने क्रेमलिन के एक अधिकारी के हवाले से भी खबर दी है कि पीएम मोदी केरूस दौरे को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, भारत की ओर से अब तक इस यात्रा के बारे में कोई भी पुष्टि नहीं की गई है।  पीटीआई ने आरआईए नोवोस्ती समाचार एजेंसी के हवाले से खबर दी है कि क्रेमलिन के अधिकारी यूरी उशाकोव ने पीएम मोदी की रूस यात्रा के बारे में जानकारी दी है। उशाकोव ने कहा है कि मैं इस बात की पुष्टि कर सकता हूं कि हम भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियां कर रहे हैं। अगर पीएम मोदी की रूस यात्रा कंफर्म हो जाती है तो वह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ तीन साल बाद भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। आपको बता दें कि दोनों देशों के बीच अब तक 21 बार ये सम्मेलन संपन्न हुआ है। पिछली बार 6 दिसंबर साल 2021 में नई दिल्ली में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ था जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रपति पुतिन भारत आए थे

Scroll to Top