राजस्थान : (मानवीय सोच) विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ी हुई है. नामांकन प्रक्रिया भी खत्म हो गई है. जिसके बाद अब नेताओं की तरफ से दिए गए संपत्ति ब्योरे को लेकर हर तरफ चर्चाएं चल रही हैं. इसी बीच पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने भी हलफनामे में अपनी संपत्ति बताई है. जिसमें उन्होंने 7.12 करोड़ रुपये की संपत्ति का मालिक होने की बात कही है. सचिन पायलट की चल संपत्ति करीब 6 करोड़ रुपये और अचल संपत्ति डेढ़ करोड़ के आस-पास है. पायलट ने टोंक विधानसभा से अपना नामांकन दाखिल किया है.
5 साल में दोगुना बढ़ी संपत्ति
बता दें कि सचिन पायलट ने 2018 विधानसभा चुनाव के दौरान जो हलफनामा पेश किया था, उसमें उनकी संपत्ति 3.72 करोड़ रुपये दिखाई गई थी. जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये चल संपत्ति और 2.21 करोड़ की अचल संपत्ति थी. ऐसे में बीते 5 सालों में पायलट की संपत्ति 3.4 करोड़ रुपये (करीब दोगुनी) बढ़ी है. 2018 के हलफनामें उन्होंने ये भी बताया था कि उनके बैंक खाते में उस समय 51.80 लाख रुपये और 91.26 लाख रुपये एनएसएस-बीमा में इन्वेस्ट कर रखा था.
