ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

लैप्स हो गया था जून माह का 50 हजार टन राशन

लखनऊ  (मानवीय सोच)  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाईं) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है। जून माह का लैप्स हुआ राशन अब उन्हें बांटा जाएगा। इस राशन के उठान के लिए भारत सरकार ने फिर मौका दिया है। प्रदेश सरकार को कहा है कि यह अंतिम मौका है और एक सप्ताह के भीतर इस राशन का उठान कर लिया जाए। पीएमजीकेएवाई योजना में जून माह के राशन का शत प्रतिशत वितरण नहीं हो पाया था। जून माह के राशन के उठान के लिए भारत सरकार ने तीन तारीखें रखीं। तीस जून, फिर 31 जुलाई और उसके बाद 15 अगस्त 2022 तक उठान की तिथि का विस्तार किया गया। बावजूद इसके कुल राशन में से सात प्रतिशत का उठान नहीं हो पाया जिसमें लगभग पचास हजार टन राशन गरीबों को बंटा ही नहीं। 

बृहस्पतिवार को भारत सरकार ने प्रदेश सरकार को पत्र भेजकर कहा कि इस राशन का उठान एक सप्ताह के भीतर कर लिया जाए। इस बाबत आयुक्त खाद्य एवं रसद  मार्केंडेय शाही ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर निर्देश दिए है कि तत्काल राशन उठवाएं। साथ ही ध्यान रखें कि राशन की कालाबाजारी या डायवर्जन न हो।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राशन वितरण को लेकर बेहद गंभीर हैं। इस मसले पर भारत सरकार में बात की गई थी। इसी का परिणाम रहा कि उठान के लिए एक सप्ताह का मौका और मिल गया है। अब जून माह के राशन का शत प्रतिशत वितरण होगा

Scroll to Top