ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

50 करोड़ की संपत्तियां सील, 10 वाहन भी जब्त किये गए : विकास दुबे व उसके रिश्तेदारों की

कानपुर   (मानवीय सोच) दुर्दांत अपराधी विकास दुबे और उसके रिश्तेदारों की 50 करोड़ की 10 संपत्तियों को सील कर दिया गया है। दो कारों समेत दस वाहनों को जब्त करके थाने में खड़ा कराया गया है। जब्त संपत्तियों में ज्यादातर कृषि भूमि है। सभी में रिसीवर तहसीलदार बिल्हौर ने सील लगाकर चाभी थाने के मालखाने में जमा करा दी है।
डीएम नेहा शर्मा की कोर्ट ने दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की कानपुर, लखनऊ और कानपुर देहात की करीब 67 करोड़ की संपत्ति जब्त करने का आदेश जारी किया था।

तहसीलदार बिल्हौर को रिसीवर बनाया गया था। सोमवार को तहसीलदार बिल्हौर ने विकास दुबे, पिता रामकुमार दुबे, पत्नी रिचा दुबे, उसके बेटे आकाश दुबे, शांतनु दुबे, बहनोई दिनेश कुमार तिवारी, बहन चंद्रकांती, रेखा दुबे और करीबी गोविंद सैनी की संपत्तियों को सील किया। कृषि भूमि पर चारों तरफ बल्ली और लाल रंग का रिबन लगाकर सील किया गया है।

इसी तरह से मकान में ताला डाला गया है। तहसीलदार बिल्हौर लक्ष्मी नारायण बाजपेई ने बताया कि खोदन, रामपुर सखरेज, बसेन, भीटी, बिकरू, सकरवा में कृषि भूमि,  चौबेपुर कला, मालौ में प्लाट को सील किया गया है। इसी तरह दो कार, दो ट्रैक्टर,  ट्राली, थ्रेसर, रोटावेटर, मोटरसाइकिल, कल्टीवेटर समेत 10 वाहन सील करके उनको थाने में खड़ा कराया गया है।

आज शहर की पांच संपत्तियां होंगी सील 
विकास दुबे की पांच संपत्तियां शहर में भी हैं। उसे भी मंगलवार को सील किया जाएगा। कल्याणपुर के मिर्जापुर, कल्याणपुर कलां, शास्त्री नगर और काकादेव की संपत्ति को सील किया जाएगा। इसके लिए सदर तहसील की टीम भी कार्रवाई करने के लिए जाएगी। रिसीवर के साथ कार्रवाई होगी।

कानपुर देहात व लखनऊ भी जल्द 
जल्द ही विकास दुबे की कानपुर देहात और लखनऊ की संपत्तियों को सील किया जाना है। इसकी अभी तक जानकारी नहीं आई है इसलिए अब जल्द ही दोबारा नोटिस भेजकर कार्रवाई की जाएगी। दोनों डीएम को रिमांइर भेजा जाएगा।

डीएम नेहा शर्मा के अनुसार विकास दुबे की चौबेपुर और शिवराजपुर की संपत्तियों को सील कर दिया गया है। शहर की संपत्तियां मंगलवार को सील होंगी। 10 वाहन भी जब्त कर लिए गए हैं। कानपुर देहात व लखनऊ के लिए जल्द ही रिमांडर भेजा जाएगा। जिससे वहां भी कार्रवाई हो सके।

 

Scroll to Top