बरेली : (मानवीय सोच) रामगंगा नगर आवासीय और ग्रेटर बरेली योजना के बाद अब बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) 500 हेक्टेयर भूमि पर नाथधाम टाउनशिप विकसित करेगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। चिह्नीकरण पूरा होने के बाद अधिग्रहण किया जाएगा। टाउनशिप के प्रस्ताव को शासन की मंजूरी मिल चुकी है।
विकास प्राधिकरण के अफसर रामगंगा नगर और ग्रेटर बरेली आवासीय योजनाओं की सफलता से उत्साहित है। इसीलिए बदायूं रोड पर नाथनगरी टाउनशिप प्रस्तावित की गई है। नाथनगरी के शिवमंदिरों को आपस में जोड़ने के नाथ कॉरिडोर प्रोजेक्ट पर बीडीए काम कर रहा है।
कई नए कार्य प्रस्तावित हैं। मुख्य मार्गों को छह लेन किया जाना है। लाइट मेट्रो के लिए भी काम होना है। इसी क्रम में नाथधाम टाउनशिप को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू हुई है। जमीन के लिए ड्रोन कैमरों से गांवों की मैपिंग की जा रही है। जमीन चिन्हित होने के बाद अधिग्रहण किया जाएगा।
