ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 5,000 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने सहित 54 प्रस्तावों को MCD की मिली मंजूरी

नई दिल्ली :  (मानवीय सोच)  दिल्ली नगर निगम (एसीडी) के सदन ने मंगलवार को 54 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी, जिनमें निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को 1,100 रुपये देने की नीति, विदेशी संस्थानों में प्रधानाचार्यों का प्रशिक्षण और मांस की दुकानों के लिए लाइसेंस की नीति शामिल है. महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा कि सदन ने 5,000 सफाई कर्मचारियों को नियमित करने और 3,100 घरेलू प्रजनन चेकर्स (डीबीसी) को मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के तौर पर पदोन्नत करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्षद और विपक्ष के नेता राजा इकबाल सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ‘(आप’) ने प्रस्तावों को मंजूरी देकर और स्थायी समिति द्वारा निर्धारित प्रक्रिया को ‘दरकिनार’ करके नगर निगम में ‘संवैधानिक प्रक्रिया को कमजोर’ किया गया है. स्थायी समिति एमसीडी में निर्णय लेने वाली सर्वोच्च संस्था है और इसका गठन अभी भी लंबित है. बाद में संवाददाता सम्मेलन में ओबेरॉय ने कहा कि सदन ने 54 प्रस्ताव पारित किए, तीन को स्थगित कर दिया जबकि एक प्रस्ताव को खारिज कर दिया. सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई है.

Scroll to Top