ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 5000 से अधिक बच्चों का हुआ नरसंहार, तुरंत : प्रियंका गांधी

(मानवीय सोच) : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को एक बार फिर गाजा में लगभग 5,000 बच्चों सहित लगभग 10,000 लोगों की मौत पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि संघर्ष विराम सबसे छोटा कदम है जिसे तुरंत लागू किया जाना चाहिए. उन्होंने फ़िलिस्तीन में नरसंहार के वित्तपोषण और समर्थन के लिए ‘स्वतंत्र’ दुनिया के तथाकथित नेताओं की भी आलोचना की.

एक्स पर एक पोस्ट में, प्रियंका गांधी ने कहा, “यह शब्दों से परे भयावह और शर्मनाक है कि लगभग 10,000 नागरिकों का नरसंहार किया गया है. पूरे परिवार को खत्म कर दिया गया है. अस्पतालों और एम्बुलेंस पर बमबारी की गई है. शरणार्थी शिविरों को निशाना बनाया गया है.”

बता दें कि हमास के हमले और इजरायल की जवाबी कार्रवाई में अब तक करीब 10 हजार लोगों की मौत हुई है. इजरायल की ओर से अब हवा के साथ-साथ जमीनी अभियान भी चलाया जा रहा है. इजरायली सेना चुन-चुनकर हमास के ठिकाने को तबाह कर रही है. इजरायली पीएम ने साफ-साफ कहा है कि जब तक हमास को तबाह नहीं कर देंगे तब तक रुकेंगे नहीं.

Scroll to Top