ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

513 करोड़ से स्मार्ट बनेगा अपना लखनऊ शहर

लखनऊ  (मानवीय सोच)  यूपी विधानसभा में पेश किए गए बजट में राजधानी लखनऊ के कायाकल्प के लिए 513 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें 15वें वित्त आयोग के तहत कराए जाने वाले कामों के लिए 380 करोड़, लखनऊ स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के लिए 106 करोड़, तालाब-पोखरों के लिए 12 करोड़ तथा अन्य मदों में 15 करोड़ रुपये मिले हैं।

बजट मिलने से राजधानी में स्मार्ट सिटी के 45 प्रोजेक्टों को गति मिलेगी। साफ-सफाई, सीवर, अपशिष्ट प्रबंधन, जलभराव से बचाव के काम पूरे होंगे। वहीं, नगर निगम को 15 करोड़ रुपये ही विकास कार्यों के लिए मिल पाएंगे। निगम सीमा में शामिल 88 नए गांवों में विकास के लिए बजट की उम्मीद को झटका लगा है।
ऐसे में इन्हें विकास के लिए अभी कई और साल इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि नगर निगम अपने संसाधनों से पुरानी सीमा क्षेत्र में ही विकास कार्य करा पाने में असमर्थ है। वहीं, उस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी है।

स्मार्ट सिटी के कामों में आएगी तेजी
शहर में स्मार्ट सिटी योजना के कामों के लिए प्रदेश सरकार ने अपने 50 प्रतिशत अंशदान के तौर पर 106 करोड़ का बजट दिया है। यह पहले से चल रहे  प्रोजेक्ट के एवज में जारी किया गया है। इस योजना में प्रदेश और केंद्र सरकार आधा-आधा पैसा देती है। राजधानी में अभी चल रहे प्रोजेक्ट में स्मार्ट सीवर, स्मार्ट रोड, हेल्थ एटीएम, ड्रेनेज के प्रोजेक्ट प्रमुख हैं। सरकार से बजट मिलने से इन कामों में तेजी आएगी।

Scroll to Top