लखनऊ : (मानवीय सोच) लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाराणसी से लखनऊ की फ्लाइट 10 अगस्त से उड़ान भरेगी। इसकी अनुमति डीजीसीए से मिल गई है। इंडिगो एयरलाइंस ने शेड्यूल भी जारी कर दिए हैं। इसके मुताबिक वाराणसी से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 55 मिनट में लखनऊ पहुंच जाएगी। लखनऊ से उड़ान भरने वाली फ्लाइट 1.10 घंटे में वाराणसी पहुंचेगी।
इंडिगो की 78 सीटर फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन (मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार) वाराणसी से लखनऊ आएगी और जाएगी। इसका सामान्य किराया 2000-2500 रुपये तय किया गया है। यदि सीटें फुल हुईं तो किराया फ्लैक्सी हो जाएगा। इसके बाद टिकट का जितना किराया होगा, उतना भुगतान करके जाना-आना पड़ेगा। विमानन कंपनी को वाराणसी से लखनऊ के बीच अच्छा एयर ट्रैफिक मिलने की उम्मीद है।
ये है शेड्यूल
दोपहर 2:20 बजे: फ्लाइट अमौसी एयरपोर्ट से उड़ान भरेगी।
अपराह्न 3:10 बजे: वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट की लैंडिंग।
अपराह्न बाद 4:05 बजे: वाराणसी से उड़ान भरेगी फ्लाइट।
शाम 5 बजे: अमौसी एयरपोर्ट पर होगी फ्लाइट की लैंडिंग
