केदारनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर ठगे 57 हजार रुपये

लखनऊ (मानवीय सोच) केदारनाथ में होटल बुकिंग के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 57 हजार रुपये ठग लिए। वहीं साइबर जालसाजों ने एक अन्य व्यक्ति को बैंककर्मी बन जाल में फंसाया और 72 हजार रुपये की चपत लगा दी। ठगी का शिकार हुए दोनों ही पीड़ितों ने आलमबाग और आशियाना थाने में केस दर्ज कराया है।

आलमबाग कैलाशपुरी में जितेंद्र विक्रम सिंह अपने परिवार संग रहते हैं। उनके मुताबिक उनका बेटे सुमित को केदारनाथ यात्रा के लिए होटल बुक कराना था। ऑनलाइन सर्च करने पर उसे सुनील गेस्ट हाउस का नंबर मिला। नेट से मिले नंबर पर कॉल करने पर भारी भीड़ होने का हवाला देते हुए सुनील गेस्ट हाउस कर्मी सुमित से ऑनलाइन रुपये भेजने के लिए कहा। आरोपी ने करीब 57 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद ना तो आरोपी ने कमरा बुकिंग का कोई मेसेज भेजा और न ही फोन उठाया। कई बार कॉल करने पर आरोपी ने फोन भी बंद कर दिया। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *