ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

6 साल की बच्ची संग छेड़छाड़

जिस समाज में रह रहे हैं वहां पर बडे़े नहीं बल्कि बच्चे भी लोगों के बुरे इरादों का शिकार होते नजर आ रहे हैं। बच्चों को भी कई लोग अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक घटना पंजाब के लुधियाना में देखने को मिली है, जहां पर एक बच्ची के साथ गलत व्यवहार करने पर एक दुकानदार को इतना मारा गया कि वो डर के मारे अपनी पत्नी की गोद में जाकर छिप गया।

इससे जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल ये घटना 24 नवंबर की रात की बताई जा रही है। लुधियाना के जीटीबी नगर में 6 साल की एक बच्ची किराना के दुकान पर पेंसिल लेने के लिए पहुंची थी। इस दौरान दुकानदार ने उसके साथ गलत व्यवहार किया। इसके बारे में बच्ची ने अपने परिजनों को बता दिया। गुस्साए परिजन मोहल्ले के दूसरे लोगों के साथ उस दुकानदार के पास पहुंचे और उसके दुकान से बाहर आते ही उसे पीटना शुरू कर दिया।

इस चीज को लेकर सभी लोग जमकर हंगामा किया। एक महिला ने उस दुकानदार की चप्पल से पिटाई कर दी। दुकानदार की पत्नी अपने पति को बचाने में लगी रही, लेकिन लोगों का गुस्सा बढ़ता गया। पति ने डर के मारे अपनी पत्नी की गोद में मुंह छिपा लिया। सामने आई जानकारी के मुताबिक जिस दुकानदार ने 6 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी की है वो खुद एक बेटी और बेटा का पिता है। इस मामले की जानकारी जमालपुर पुलिस को दी गई। इस पूरे मामले को लेकर जमालपुर थाने के एसएचओ अधिकारी ने बताया कि उनके पास बच्ची के साथ छेड़खाड़ करने का काम मामला सामने आया था। पुलिस तुरंत ही मौके पर पहुंची। फिलहाल दुकानदार को हिरासत में ले लिया है।

Scroll to Top