ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

6 हजार स्कूलों में लगेंगी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 को फुलप्रूफ सुरक्षित बनाने के लिए यूपी बोर्ड अब आधुनिक तकनीक का उपयोग सेंटर पर करेगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लेकर सीसीटीवी और संबंधित इलेक्ट्रानिक उपकरणों एवं साफ्टवेयर की मदद ली जाएगी। व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में अनधिकृत रूप से घुसते ही बोर्ड के मुख्यालय प्रयागराज और लखनऊ के कमांड कंट्रोल सेंटरों पर तैनात अधिकारियों के पास अलर्ट संदेश जाएगा।

इसके लिए कुल 25 करोड़ रुपये खर्च कर 6,000 विद्यालयों को इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस से लैस किया जाएगा। हालांकि, यूपी बोर्ड पहले भारी-भरकम खर्च को देखते हुए अपने प्रस्ताव पर पीछे हट रहा था। इलेक्ट्रानिक उपकरणों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से प्रश्न पत्रों और कॉपियों की सुरक्षा में प्रतिवर्ष का यह व्यय बोर्ड को अधिक लग रहा था, लेकिन इसे लेकर कम खर्च में प्रस्ताव पर सहमति बन जाने के बाद अब इसे अमली जामा पहनाने की तैयारी है।

इसे लेकर जल्दी ही बैठक हो सकती है, जिसमें सभी बिंदुओं पर विचार-विमर्श के बाद प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि बोर्ड ने विद्यालयों में पहले से मौजूद सीसीटीवी कैमरे, डीवीआर, राउटर, ब्राडबैंड आदि की स्थिति और संख्या की जानकारी मांगी है। इसके बाद ही महानिदेशालय को प्रस्ताव भेजा गया है कि विद्यालयों में पहले से मौजूद इन उपकरणों का उपयोग किया जाए तो खर्च में कटौती हो सकती है। अब इसके लिए समिति का गठन किया जाएगा और दीपावली के बाद इसकी बैठक संभावित है।

Scroll to Top