ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक ही सेंटर के 6 बच्चे टॉपर , उठ रहे सवाल

राष्ट्रीय प्रवेश सह पात्रता परीक्षा (एनईईटी)  का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। जिसके बाद नीट टॉपर लिस्ट का एक पीडीएफ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसको लोगों ने हाईलाइट कर सवाल पूछना शुरू कर दिया। इसमें ऑनलाइन पढ़ाने वाले शिक्षक भी शामिल रहे। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में परीक्षा की पारदर्शिता पर ही सवाल खड़े किये जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर सवाल पूछने वालों ने एनटीए पर ही सवाल खड़ा करना शुरू  कर दिया। वह भी यह कहते हुये कि एक ही सेंटर के 6 बच्चों के 720 में से 720 नंबर आये हैं। इसके अलावा इनमें दो अन्य बच्चों के 719 और 718 नंबर आये हैं। खास बात यह रही कि इनमें से 6 बच्चे एक ही कमरे में परीक्षा दे रहे थे। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है। हालांकि अमृत विचार इस सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट की पुष्टि नहीं करता है।

नीट रिजल्ट में जिस गड़बड़ की बात सोशल मीडिया पर हो रही है। उसमें एक पीडीएफ वायरल हो रहा है जिसमें एक ही सेंटर के 6 बच्चों के टॉप करने पर सवाल उठाया जा रहा है। इतना ही नहीं जिन रोल नंबर की बात हो रही है। वह भी सीरियल नंबर के बताये जा रहे हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यानी की एनटीए ने सोशल मीडिया पर उठ रहे सवालों को अफवाह बताया है। एनटीए के प्रतिनिधि से फोन पर हुई बात के दौरान बताया गया है कि 65 से अधिक बच्चों ने टॉप किया है। इस पर कई लोग सवाल उठा रहे हैं, अपना विरोध भी जता रहें हैं,लेकिन वह बिलकुल भी उचित नहीं है। परिणाम पूरी तरह से सटीक हैं।

Scroll to Top