ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

6 राज्यों में NIA की छापेमारी; ISIS के 13 संदिग्ध ठिकानों पर घंटों से छानबीन जारी

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने 6 राज्यों में 13 अलग-अलग जगहों पर आज छापा मारा है। यह छापेमारी ISIS से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों को लेकर चल रही है। NIA ने जिन राज्यों में रेड डाली उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। एजेंसी ने मध्य प्रदेश के भोपाल-रायसेन, गुजरात के भरूच-सूरत-नवसारी-अहमदाबाद, बिहार के अररिया, कर्नाटक के भटकल-टुंकुर, महाराष्ट्र के कोल्हापुर-नांदेड़ और उत्तर प्रदेश में देवबंद जिले छापेमारी जारी है।

बीते कई घंटों से चल रही छापेमारी में एनआईए की टीम पूरे घर की तलाशी ले रही है और सभी चीजों की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कई लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। इलाके में भारी सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है। अब तक की तलाशी में आपत्तिजनक दस्तावेज/सामग्रियां बरामद हुई हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

एसडीपीआई से जुड़े लोगों की जगहों पर छापेमारी!
NIA की ओर से केस दर्ज करने और मामले की गहन जांच शुरू करने के एक हफ्ते बाद ये छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि जिन जगहों पर ये छापेमारी की जा रही है, ये सभी जगह सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) से जुड़े लोगों के हैं। एनआईए ने इसी साल 25 जून को आईपीसी की धारा 153 ए, 153 बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18 बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

गुजरात में ATS तीन लोगों से कर रही पूछताछ
गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) ने कहा कि तीन लोगों से पूछताछ की जा रही है। लेकिन अभी खुलासा करने के लिए और कुछ नहीं है। इसके अलावा, जांच एजेंसी फुलवारी शरीफ मामले में उग्रवादी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े होने के संबंध में गुरुवार से नालंदा जिले सहित बिहार में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।
Scroll to Top