ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

68 हजार किसानों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि योजना की किश्त

मिर्जापुर:  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में किसान सम्मान निधि योजना  का लाभ ले रहे किसानों के लिए बड़ी खबर है। किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे किसान बैंक खाते के साथ आधार  सीडिंग करा ले। आधार सीडिंग  नहीं कराने से किसान सम्मान निधि योजना की किस्त नहीं जारी होगी। जिले में अभी 68 हजार से अधिक किसानों ने बैंक खाते के साथ आधार सीडिंग नहीं कराया है, जिसकी वजह से किसान सम्मान निधि योजना की धनराशि उनके खाते में नहीं जा सकेगी। ऐसे में जो भी किसान आधार सीडिंग नहीं कराए हुए हैं, वह जल्द से जल्द अपना आधार करा ले।

मिर्जापुर जिले में किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों के लिए बडी खबर है। जिले में 68 हजार 874 किसानों ने अभी बैंक खाते के साथ आधार सीडिंग नहीं कराया है। सबसे ज्यादा इंडियन बैंक के कृषक है जो अभी तक आधार सीडिंग नहीं कराए है। जिले में आर्यवर्त बैंक के 14 हजार 640, बैंक ऑफ बड़ौदा के 4326, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 154, केनरा बैंक 199, एचडीएफसी बैंक में 22, जिला सहकारी बैंक में 3158, इंडियन बैंक में 34 हजार 461, बैंक ऑफ इंडिया में 77, पंजाब एंड सिंध बैंक में 1544, पंजाब नेशनल बैंक 2023, भारतीय स्टेट बैंक के 7346, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 924 खाताधारक किसानों ने अभी तक आधार सीडिंग नही कराई है। किसान अपने बैंक शाखा में संपर्क करके जल्द से जल्द आधार सीडिंग करा लें, जिससे धनराशि न रुकने पाये।

जल्द से जल्द किसान कराए आधार सीडिंग

अपर जिलाधिकारी वित्त शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि जिले में 68 हजार से अधिक किसानों ने आधार सीडिंग नही कराया है। किसान बंधुओ से अपील है कि एनपीसीआई में आधार सीडिंग करा लें, आधार सीडिंग नहीं होने की दशा में उनके खाते में किसान सम्मान निधि योजना की किश्त नहीं जारी हो सकेगी। किसान अपने बैंक शाखा में संपर्क करके आधार सीडिंग करा सकते है।

Scroll to Top