ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

केंद्रीय विद्यालय में निकली बंपर भर्ती, आवेदन के जरिये भरे जायेंगे 6990 पद

(मानवीय सोच) केंद्रीय विद्यालय  में नौकरी की तलाश कर रहे कैंडिडेट्स के लिए रोजगार पाने का बढ़िया मौका सामने आया है. यहां टीचिंग और नॉन-टीचिंग के बंपर पद पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इन भर्तियों के लिए एप्लीकेशन विंडो अभी नहीं खुली है. आवेदन शुरू होंगे 05 दिसंबर 2022

से और इन रिक्तियों के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट है 26 दिसंबर 2022. इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से 6990 पद भरे जाएंगे. वे कैंडिडेट्स जो इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की योग्यता और इच्छा रखते हों, वे एक दिन बाद फॉर्म भर सकते हैं.

ऑनलाइन करें अप्लाई

केंद्रीय विद्यालय के इन पद के लिए कैंडिडेट्स केवल ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा, जिसका पता है – kvsangathan.nic.in किसी और माध्यम से किया गया आवेदन स्वीकार नहीं होगा. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से बहुत से टीचिंग और नॉन टीचिंग पद पर कैंडिडेट्स की भर्ती की जाएगी.

वैकेंसी विवरण

कुल पद – 6990

असिस्टेंट कमिशनर – 52 पद

प्रिंसिपल – 239 पद

वाइस प्रिंसिपल – 203 पद

पीजीटी – 1409 पद

टीजीटी – 3176 पद

लाइब्रेरियन – 355 पद

प्राइमरी टीचर – 303 पद

फाइनेंस ऑफिसर – 6 पद

असिस्टेंट इंजीनियर – 2 पद

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर – 156 पद

हिंदी ट्रांसलेटर – 11 पद

सीनियर सेक्रेटियाट असिस्टेंट – 322 पद

जूनियर सेक्रेटियाट असिस्टेंट – 702 पद

स्टेनोग्राफर ग्रेड टू – 54 पद

कौन कर सकता है अप्लाई

इन पद पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पद के अनुसार अलग है. हर पद के बारे में डिटेल में जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर दिया नोटिस चेक कर लें

कैसे होगा चयन

इन पद पर चयन कई राउंड की परीक्षा के बाद होगा. पहले लिखित परीक्षा होगी फिर क्लास डेमो/इंटरव्यू/स्किल टेस्ट आदि लिए जाएंगे. इसके बाद चयन अंतिम होगा. इन पद पर सेलेक्ट होने पर सैलरी अच्छी मिलेगी. सैलरी भी पद के अनुसार अलग है. ये महीने के 40 हजार से लेकर दो लाख रुपय तक है. इस बारे में भी नोटिस में देखा जा सकता है.

आवेदन शुल्क कितना है

इन पद पर आवेदन करने के लिए शुल्क भी पद के अनुसार भिन्न-भिन्न है. इस बारे में जानकारी पाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. हालांकि एससी, एसटी, पीएच और एक्स-सर्विसमैन को कोई शुल्क नहीं देना है.

Scroll to Top