ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

7 फरवरी की जनसभा के लिए तैयार किया ये प्लान ,PM मोदी

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  5 प्रदेशों में चुनावी बिगुल बज चुका है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब खुद यूपी में चुनाव प्रचार के लिए उतरने वाले हैं. पीएम मोदी 7 फरवरी को बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे. UP चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी को मतदान होना है जिसे देखते हुए पीएम मोदी की सभा को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बता दें कि आज प्रधानमंत्री हैदराबाद में हैं.

पहले चरण के लिए तैयार पीएम मोदी

बिजनौर में पीएम फिजिकल हाइब्रिड रैली करेंगे. इस दौरान वे 3 जिलों को कवर करेंगे. इनमें बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा जिलों की 18 विधानसभाओं को टारगेट किया जाएगा. इस दौरान चुनाव आयोग के नए दिशानिर्देशों को देखते हुए लगभग एक लाख लोग इस रैली का हिस्सा होंगे, वहीं 10 लाख लोगों से पीएम वर्चुअली जुड़ेंगे.

उत्तराखंड में वर्चुअल संवाद

इसके बाद पीएम उत्तराखंड की जनता से 7 फरवरी को दोपहर 2:30 बजे से वर्चुअली जुड़ेंगे. इसमें 2 जिलों की जनता होगी. जोकि हरिद्वार और देहरादून है. इसमें लगभग 14 विधानसभाओं को कवर किया जाएगा.

7 चरणों में होने हैं UP में चुनाव

आपको बता दें कि UP में 7 चरणों में चुनाव होने हैं. 10 फरवरी को पहले चरण का चुनाव होना है और 7 मार्च को अंतिम चरण में मतदान होगा. इन सभी का परिणाम 10 मार्च को घोषित किया जाएगा.

Scroll to Top