ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

70 फीसदी सिलेबस पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

वाराणसी  (मानवीय सोच) माध्यमिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को बोर्ड परीक्षाओं की तिथि की घोषणा कर दी। हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से एक साथ शुरू होंगी। हाईस्कूल 12 कार्यदिवस और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 15 कार्यदिवसों में संपन्न होंगी। बनारस जिले के कुल 93,997 विद्यार्थी इस साल बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे।

कोरोना प्रकोप के चलते नए शैक्षणिक सत्र में भी पठन-पाठन लंबे समय तक प्रभावित रहा। तीसरी लहर के कारण स्कूलों को नवंबर में एक बार फिर बंद करना पड़ा था। सत्र की शुरुआत में ही इस वर्ष सिलेबस में 30 फीसदी कटौती का निर्णय माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से लिया गया था। स्कूलों में 70 फीसदी कोर्स से ही पढ़ाई कराई गई।

माध्यमिक स्कूलों में सिलेबस पूरा कराया जा चुका है और प्री-बोर्ड परीक्षाएं चल रही हैं। शिक्षा निदेशक माध्यमिक विनय कुमार पांडेय की तरफ से मंगलवार को जारी सूची के मुताबिक हाईस्कूल की परीक्षाएं 24 मार्च से 6 अप्रैल और इंटर की परीक्षाएं 12 अप्रैल तक होंगी। परीक्षाएं सुबह 8 से 11.15 बजे और दिन में 2 से 5.15 बजे की पालियों में कराई जाएंगी। बनारस जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 131 केंद्र बनाए गए हैं। हाईस्कूल में कुल 46,489 और इंटरमीडिएट में 47,508 परीक्षार्थी हैं।

Scroll to Top