ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 742 करोड़ रुपये से चमकेगा डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर

लखनऊ : (मानवीय सोच) डिफेंस कॉरिडोर के सभी नोड्स को और अधिक विकसित करने के लिए प्रस्तावित 742 करोड़ रुपये की राशि औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए स्वीकृत कर दी है। इस धन से होने वाले विकास कार्यों के बाद इन कॉरिडोर में ड्रोन, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद, विमान, आधुनिक हथियार व ब्रह्मोस मिसाइलों के निर्माण को गति मिलेगी और लोगों को रोजगार भी।

रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए कई विश्वस्तरीय कंपनियों ने प्रस्ताव दिए हैं। इन्हें धरातल पर उतारने के लिए उप्र. एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के प्रस्ताव के तहत 742 करोड़ से चित्रकूट, झांसी, लखनऊ, कानपुर और अलीगढ़ नोड में चारदीवारी, सड़क, बिजली, पानी, पुलिस व फायर स्टेशन के साथ कई विकास कार्य कराए जाएंगे।

इसके लिए सबसे ज्यादा 250 करोड़ रुपये झांसी व 125 करोड़ चित्रकूट नोड में खर्च होंगे। 90 करोड़ लखनऊ, 30 करोड़ अलीगढ़ और 18 करोड़ कानपुर नोड में खर्च होंगे। शेष राशि का इस्तेमाल लखनऊ, कानपुर व अलीगढ़ में जमीन खरीदने व अवस्थापना संबंधी कार्यों में किया जाएगा।

Scroll to Top