अयोध्या : (मानवीय सोच) गुप्तार घाट के करीब 75 एकड़ से ज्यादा भूमि पर श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसमें टेंट सिटी के साथ श्री राम जल समाधि स्थल सहित कई स्थल बनाए जाएंगे। कमिश्नर गौरव दयाल ने शुक्रवार को चयनित स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने चौधरी चरण सिंह घाट पर बनाए जा रहे काटेज और फूट कोर्ट का भी निरीक्षण किया। कार्यों को तेजी से कराने का निर्देश दिया।
अयोध्या धाम को विश्वस्तरीय पर्यटन नगरी के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां आने वाले पर्यटकों को ठहरने और खान-पान संबंधित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के लिए गुप्तारघाट के समीप सरयू के निकट 75 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में श्रीराम चलित मानस अनुभव केंद्र बनाया जाएगा। एडीए इसे प्राइवेट संस्था के माध्यम से विकसित करवाएगा।
