ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

# 75 साल के बुजुर्ग को दरोगा ने मारे थप्पड़ : ठोक देने की धमकी देने वाला SI सस्पेंड नहीं हुआ

सहारनपुर  : (मानवीय सोच)  एक दरोगा का बुजुर्ग के साथ मारपीट करने का फुटेज सामने आया है। दरोगा जितेंद्र शर्मा ने बुजुर्ग की 75 साल की उम्र का भी लिहाज नहीं किया। पहले एक के बाद एक कई थप्पड़ मारे। फिर धक्का देकर गिरा दिया। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ले में शमशाद अली की 48 साल से एक दुकान किराए पर है। पुलिस इसी दुकान को खाली कराने पहुंची थी। बुजुर्ग का आरोप है, पुलिस उसकी दुकान खाली कराकर कुछ लोगों को दिलाना चाह रही है। जो इस पर कब्जा करना चाहते हैं।

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, 16 जुलाई को थाना कुतुबशेर का एक दरोगा और तीन सिपाही उसकी दुकान पर पहुंचे। दुकानदार को घर से बुलाया गया और दुकान का ताला खुलवाया। दुकानदार ने ताला खोल दिया। लेकिन जब ताला खोला तभी एक महिला दुकान पर अपना ताला लगाना चाह रही थी। तभी दुकानदार ने इसका विरोध शुरू कर दिया। दुकानदार के विरोध करने पर दरोगा भड़क गया और उसने 75 साल के बुजुर्ग को थप्पड़ जड़ दिया।

Scroll to Top