ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

8 माह के बच्चे को बेरहमी से पटका, हैवान बनी महिला केयरटेकर

सूरत (मानवीय सोच) गुजरात के सूरत से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक केयरटेकर ने अपना गुस्सा एक मासूम बच्चे पर उतारा. उसने 8 महीने के मासूम को 5 मिनट तक बिस्तर पर पटका. इतना ही नहीं बच्चे के कान को मरोड़ा और उसे हवा में उछाल दिया. इसके बाद बच्चा बेहोश हो गया. केयरटेकर ने ऐसा तब किया जब बच्चे के मां-बाप घर नहीं थे.

बच्चे के सिर में आई गंभीर चोट

जब बच्चे के मां-बाप घर पहुंचे तो उन्हें वो बेसुध हालत में मिला. इसके बाद उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पता चला कि बच्चे को सिर में चोट लगने से ब्रेन हेमरेज हो गया था.

सीसीटीवी से हुआ खुलासा

घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक करने के बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. फुटेज में दिखा कि 5 मिनट तक बच्चे को प्रताड़ित किया जा रहा था. बच्चा रो रहा था, लेकिन केयरटेकर को उस पर तरस नहीं आया.

पिता मे दर्ज कराई शिकायत

बच्चे के पिता मितेश पटेल ने रांदेर थाने में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके आधार पर कार्यवाहक कोमल रवि चांडलकर पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. मितेश ने बताया कि कोमल नाम की केयरटेकर पिछले 3 महीने से उनके बच्चे का ध्यान रख रही थी. उसकी सैलरी 3,000 रुपये थी. घटना में 8 महीने के दो बच्चे जुड़वां हैं और बच्चे के पिता स्कूल में शिक्षक हैं और मां आईटीआई में शिक्षिका हैं. जबकि आरोपी महिला का पति भी स्कूल में काम करता है.

हत्या के प्रयास का दर्ज हुआ मामला

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘बच्चे के दिमाग में चोट लगी है और वो वेंटिलेटर पर है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि केयरटेकर ने बच्चे को गद्दे पर पटक दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई. उस पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा.’

Scroll to Top