ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नाबालिग से 8 लोगों ने कई बार किया गैंगरेप, 2.50 लाख रुपए नहीं दिए तो वायरल कर दिया

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  नाबालिग लड़की से हैवानियत का एक और मामला सामने आया है. घटना राजस्थान के अलवर की है. पुलिस के अनुसार आरोपियों ने 17 साल की बच्ची को पहले किसी बहाने से मिलने बुलाया था, बाद में सभी ने बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सभी आठ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने बच्ची से रेप करने का वीडियो भी बनाया था और उससे इसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर पैसे भी मांग रहे थे. पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभी तक आरोपी बच्ची के परिवार से 50 हजार रुपये वसूल चुके हैं. पर वो और ढाई लाख रुपये की मांग कर रहे थे.

पुलिस ने इस मामले में शामिल आरोपियों की पहचान अरबाज, जावेद, मुस्तकीम, तालीम, सलमान, अकरम, साहिल और अकरम के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि बच्ची ने जब आरोपियों को पैसा देने से मना किया तो उन्होंने रेप का वीडियो शेयर कर दिया. पुलिस ने इन सभी आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच कर रहे एसएचओ अमित चौधरी ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता का आरोप है कि इन सभी लड़कों ने उनकी बच्ची के साथ रेप किया. ये सभी आरोपी एक ही गांव के रहने वाले हैं. हमने मामले की गंभीरता को देखते तुरंत FIR दर्ज करने के साथ-साथ जांच शुरू कर दी है. 

पुलिस की जांच में पता चला है कि पीड़िता को 31 दिसंबर 2021 को साहिल नाम के युवक ने फोन किया था. उसने बताया कि उसके पास बच्ची की कई आपत्तिजनक तस्वीरे हैं और अगर उसके द्वारा बताई गई जगह पर नहीं आई तो वो उन तमाम तस्वीरों को वायरल कर देगा. आरोप है कि बच्ची जब साहिल के बताई जगह पर पहुंची तो वहां पहले से ही मौजूद इन आठ आरोपियों ने उसके साथ बारी बारी से रेप किया और उसका वीडियो भी बनाया.पुलिस को पता चला है कि आरोपियों ने बच्ची के साथ 31 दिसंबर के बाद तीन जनवरी और 6 अप्रैल को भी रेप किया है. 

Scroll to Top