ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

16 साल की नाबालिग से 8 लोगों ने 12 घंटे किया गैंगरेप, युवती ने पुलिस को बताई यह आपबीती

पालघर  (मानवीय सोच)    महाराष्ट्र के पालघर जिले से सनसनीखेज खबर है. पुलिस ने यहां 16 साल की नाबालिग लड़की से गैंगरेप के आरोप में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार को बताया कि रेप की यह घटना 16-17 दिसंबर की दरमियानी रात हुई. आरोपियों ने पहले युवती के साथ एक सूने बंगले में दुष्कर्म किया और फिर उसे समुद्र किनारे ले जाकर प्रताड़ित किया.

पालघर जिले के सतपती ग्रामीण पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसे 16 दिसंबर की रात 8 बजे से 17 दिसंबर की सुबह 10 बजे तक प्रताड़ित किया. आरोपी उसे माहिम गांव के एक सूने बंगले में ले गए और लगातार बलात्कार किया. उसके बाद वे उसे समुद्र किनारे ले गए और झाड़ियों में ले जाकर प्रताड़ित किया.

आरोपियों के खिलाफ इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर रविवार सुबह सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 376 (डी), धारा 366 (ए), धारा 341, धारा 342, धारा 323 और पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है.

Scroll to Top