भव्य स्वरूप लेने लगा है राममंदिर, भूतल का 85 फीसदी काम पूरा

अयोध्या (मानवीय सोच) श्रीराममंदिर की छत पर पत्थर बिछाने का काम और तेज हो गया है। ट्रस्ट द्वारा बताया गया कि अब तक श्रीराममंदिर की छत का 40 फीसदी व राममंदिर के गर्भगृह यानि भूतल का 85 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसी साल अक्तूबर तक गर्भगृह का निर्माण पूरा कर लेने का लक्ष्य है।

राममंदिर के भूतल का काम अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है। मंदिर की दीवारें खड़ी होने के बाद पत्थर बिछाने का काम तेजी से चल रहा है। मंदिर के परिक्रमा पथ पर पत्थर बिछाने का काम पूरा होने के बाद अब गूढ़ी मंडप व कोली मंडप के ऊपर पत्थर बिछाए जा रहे हैं। पूरे मंदिर पर पत्थर बिछाने के बाद इन पत्थरों को आपस में जोड़ने का काम शुरू होगा।

85 percent work of ground floor of ram temple completed.

महासचिव चंपत राय ने ट्वीट किया कि श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की छतो का 40% काम पूरा हो चुका है। मंदिर अब भव्य स्वरूप ले रहा है। जय श्री राम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *