ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यात्री के पेट में मिले कोकीन के 87 कैप्सूल

मुंबई   (मानवीय सोच) एयरपोर्ट पर कोकीन तस्करी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां, घाना से एयरपोर्ट पहुंचे एक यात्री के पेट में कोकीन के 87 कैप्सूल मिले हैं। यात्री भारत में कोकीन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। कोकीन की कीमत करोड़ों रुपए बताई गई है।

एयरपोर्ट पर जांच अधिकारियों को चकमा देने के लिए उसने कोकीन की 87 कैप्सूल को अपने पेट में छिपाकर कर रखा था। शुरुआती जांच में सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों ने संदेह होने पर जब अस्पताल में जांच करवाई तो यात्री की पोल खुल गई।

कोकीन की कीमत करोड़ों में

सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि यात्री के पास से बरामद 1300 ग्राम कोकीन की कीमत 13 करोड़ रुपए है। घटना 28 अगस्त की है, जब मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पर, यात्री पर संदेह होने के बाद उसे रोका गया और उसे एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मुंबई कस्टम्स-3 के ट्विटर हैंडल से किए गए एक ट्वीट में कहा गया है है कि यात्री घाना से मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा और संदेह होने पर उसे सीमा शुल्क अधिकारियों ने रोका।

कैप्सूल को उगलने में लगे तीन दिन

तलाशी के दौरान, अधिकारियों को उसके सामान से कुछ नहीं मिला, लेकिन जांच में पता चला कि उसके पेट में 87 कैप्सूल हैं, जिनमें कोकीन छिपाकर लाई गई है। आरोपी को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने तीन दिनों में ये कैप्सूल उगले। सीमा शुल्क विभाग ने कहा कि यात्री को मादक पदार्थ रोधी कानून के तहत गिरफ्तार किया गया और मामले की जांच जारी है।

Scroll to Top