ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

9 कॉलेजों में कौशल आधारित कोर्स को अनुमति

लखनऊ विश्वविद्यालय में मंगलवार को कार्यपरिषद की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने की। इस बैठक में सहयुक्तता से संबंधित प्रकरणों को निस्तारित किया गया।लखनऊ के अतिरिक्त सीतापुर व रायबरेली के महाविद्यालय सम्मिलित किये गए हैं। कार्यपरिषद की बैठन में लखनऊ विश्वविद्यालय ने संबद्ध नौ महाविद्यालयों में कौशल आधारित कोर्स को अनुमति दे दी है। अनुमति मिलने के साथ छात्रों के प्रवेश को लेकर भी लक्ष्य निर्धारित हुए हैं लखनऊ विश्वविद्यालय में सहयुक्तता प्रदान करने और संबंधित प्रकरणों के निस्तारण को लेकर कार्यपरिषद की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें विवि के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय मुख्य अतिथि बने। विभिन्न विषयों पर मंथन हुआ। निर्णय के आधार पर नौ महाविद्यालयों में कौशल आधारित कोर्स को अनुमति दी गई। इसमें लखनऊ के सात और रायबरेली और सीतापुर का एक – एक महाविद्यालय सम्मिलित किया गया। छात्रों के प्रवेश को लेकर भी लक्ष्य निर्धारित किये गए हैं। विवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से लखनऊ के टेक्नो कॉलेज ऑफ लॉ, आईएमआरटी लॉ कॉलेज, चरक कॉलेज ऑफ लॉ, वेदांता लॉ कॉलेज, सेंट्रल लॉ कॉलेज, वासुदेव लॉ कॉलेज को सहयुक्तता प्रदान की गई है। इसमें सीतापुर का आचार्य रामचन्द्र महाविद्यालय और रायबरेली का राजाराम चेतना डिग्री कॉलेज भी सम्मिलित है।

Scroll to Top