दिल्ली के लिए जिलों से चलेंगी 93 बसें ; सीएम योगी कल दिखाएंगे हरी झंडी

लखनऊ (मानवीय सोच) राजधानी एक्सप्रेस बस सेवाओं के विस्तार के लिए परिवहन निगम प्रशासन अब प्रदेश के सभी जिलों से 93 बसें दिल्ली के लिए चलाएगा। इस बस सेवा को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो जून को हरी झंडी दिखाएंगे। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने चार मार्च को राजधानी बस सेवा को हरी झंडी दिखाई गई थी।

इस बस सेवा के तहत प्रदेश के सभी जिलों से लखनऊ के लिए बसें चलाई गईं। अब इसी क्रम में जिलों से राष्ट्रीय राजधानी को जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा को दिल्ली तक चलाने का निर्णय लिया है।

जो जिले दिल्ली से दूर होंगे, वहां से दो-दो बसें चलाई जाएंगी। इनकी संख्या मांग के अनुरूप बढ़ाई जा सकेगी। बता दें कि राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा का किराया सामान्य बस से 10 फीसदी अधिक होता है। इन बसों का स्टॉपेज कम रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *