ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी ने निधि बढ़ाने की घोषणा की: विधायक खर्च कर सकेंगे 5 करोड़ रुपये

लखनऊ (मानवीय सोच)  यूपी विधानसभा में मंगलवार को चर्चा के बाद बजट को मंजूरी मिल गई। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी घोषणा की है। विधायक अब पांच करोड़ तक की निधि खर्च कर सकेंगे। पहले यह केवल तीन करोड़ थी।

विधायक निधि बढ़ाने की मांग काफी समय से हो रही थी। निधि बढ़ने से विधायक अपने-अपने क्षेत्र में ज्यादा विकास कार्य करा सकेंगे। इससे पहले 2018 में विधायक निधि को दो करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ किया गया था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट सत्र के दौरान अनेक उपलब्धियां रही हैं। 8 दिन की कार्यवाही हुई है। सीएम ने कहा कि सदन देर रात तक चला है, उन्होंने इसमें भाग लेने के लिए सदन के सभी सदस्यों का धन्यवाद दिया।

सीएम ने कहा कि सरकार मजबूती के साथ 25 करोड़ लोगों के लिए काम करेगी। इसी दौरान उन्होंने विधायक निधि बढ़ाने का ऐलान किया। सीएम ने विधायक निधि को बढ़ा कर पांच करोड़ कर दिया है जो पहले तीन करोड़ थी।

सीएम योगी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बजट का दायरा बढ़ा है। साल 2016-17 में जो प्रदेश का बजट आया था वो लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का था और आज 2022 में सदन में जो बजट पेश हुआ है वो 6 लाख 15 हज़ार करोड़ रुपए का है। दोगुना से ज्यादा हम इस बजट राशि को बढ़ाने में सफल हुए हैं।

उत्तर प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय आजादी के समय देश के समान ही थी। 2017 तक यह देश की औसत प्रति व्यक्ति आय का 1/3 तक गिर गई थी। देश विकास कर रहा था लेकिन UP नहीं। UP में क्षमता है। इस बार हमने दोगुना काम करने के लिए बजट बढ़ाया है।

Scroll to Top