ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

यूपी विधानसभा की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति कोविंद करेंगे संबोधित : 6 जून को

लखनऊ (मानवीय सोच) राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आगामी 6 जून को उत्तर प्रदेश विधान मंडल के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। विधान सभा सचिवालय की ओर से मंगलवार को यह जानकारी दी गई। विधान सभा अध्यक्ष, सतीश महाना ने इस महत्वपूर्ण बैठक के सुचारु संचालन के लिये दोनों सदनों में सभी दलों के नेताओं से सक्रिय सहयोग की अपील की है।

इस सिलसिले में विधान भवन में आयोजित सर्वदलीय बैठक में नेता सदन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह सहित सभी दलों के नेताओं ने राष्ट्रपति के आगमन पर दोनों सदनों की विशेष वैठक को सफल बनाने में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। बैठक में सीएम योगी ने कहा कि 6 जून की तिथि ऐतिहासिक होगी जब आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में यूपी विधान मंडल की संयुक्त बैठक को राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि 23 मई से चल रहा विधान सभा का बजट सत्र नजीर बन रहा है। उन्होंने सदन की कार्यवाही के सफल संचालन में सभी दलों के सकारात्मक सहयोग के लिए आभार जताया।

बैठक में समाजवादी पार्टी के मनोज कुमार पांडेय, अपना दल (सोनेलाल) के नेता राम निवास वर्मा, सुभासपा के ओम प्रकाश राजभर, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रतााप सिंह ‘राजा भइया’ बहुजन समाज पार्टी के नेता, उमाशंकर सिंह सहित अन्य दलों के नेता मौजूद थे। बैठक में संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने सभी दलों के नेताओं से संयुक्त बैठक में शान्तिपूर्ण सहयोग करने की अपील की।

 

Scroll to Top