ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इकोनॉमी पर ओमिक्रॉन का असर, मार्च तिमाही में 5 फीसदी

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही यानी जनवरी-मार्च के जीडीपी आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। सांख्यिकी मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी-मार्च की अवधि में जीडीपी में 4.1 फीसदी की वृद्धि हुई। बता दें कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान भारत की अर्थव्यवस्था में 5.4 फीसदी की वृद्धि हुई थी।

पूरे वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो ग्रोथ 8.7 फीसदी रही। ये आंकड़े कोविड -19 की तीसरी लहर और वैश्विक कीमतों में वृद्धि के कारण 28 फरवरी को जारी 8.9 फीसदी के आधिकारिक अनुमान से कम हैं।

मार्च तिमाही में सुस्ती की वजह क्या: ओमिक्रॉन और रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग की वजह से इस तिमाही में ग्रोथ रेट धीमी हो गई है। आपको बता दें कि जनवरी माह ओमिक्रॉन की वजह से प्रभावित था। इस माह में देश के अलग-अलग हिस्सों में लॉकडाउन जैसे हालात थे। वहीं फरवरी और मार्च माह में यूक्रेन-रूस जंग की वजह से भारत समेत ग्लोबली इकोनॉमी पर असर पड़ा है। इस जंग के बाद बदले माहौल में खपत से लेकर आपूर्ति तक प्रभावित हुआ है। इसका स्वाभाविक असर मार्च तिमाही के आंकड़ों पर दिखा है।

कोर सेक्टर के आंकड़े: वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अप्रैल माह में कोर सेक्टर में ग्रोथ 8.4 फीसदी रही। अप्रैल 2022 में कोयला, बिजली, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, सीमेंट और प्राकृतिक गैस उद्योगों का उत्पादन पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में बढ़ा है। आपको बता दें कि कोर सेक्टर में आठ प्रमुख क्षेत्र – कोयला, कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और बिजली हैं।

आंकड़ों से पहले बाजार का मूड: जीडीपी के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भी बाजार की धारणा पर असर पड़ा। इसका नतीजा ये हुआ कि शेयर बाजारों में तीन दिनों से जारी तेजी पर मंगलवार को विराम लग गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 359.33 अंक यानी 0.64 प्रतिशत गिरकर 55,566.41 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 556.6 अंक तक लुढ़क गया था। इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 76.85 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,584.55 अंक पर बंद हुआ।
Scroll to Top